देश
मार्च में ही भीषण गर्मी की शुरुआत: गुजरात से महाराष्ट्र तक हीटवेव, कई राज्यों में तापमान सामान्य से ज्यादा
मार्च की शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली है. गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बन गई है, जबकि उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बारिश और आंधी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
लोकसभा में ध्वनिमत से खारिज हुआ स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव...कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आज खारिज कर दिया गया. विपक्ष ने स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए प्रस्ताव पेश किया था लेकिन बहस के बाद सदन ने इसे नामंजूर कर दिया. सरकार की मजबूत बहुमत के कारण प्रस्ताव पास नहीं हो सका.
जंग की घड़ी में भी भारतीय नागरिकों की रक्षा कर रहे खाड़ी देश, लेकिन कांग्रेस...केरल में विपक्षी दलों पर जमकर बरसे PM मोदी
पीएम मोदी ने केरल में कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच जो भी भारतीय नागरिक वहां फंसे हुए हैं, खाड़ी देश उनकी रक्षा कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसे संकट में भी राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय एम्बेसी भी 24 घंटे मदद कर रही है.
लोकसभा में राहुल गांधी पर बरसे रवि शंकर प्रसाद, कहा- 'PM से कभी समझौता नहीं किया जा सकता'
लोकसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि प्रस्ताव अहंकार की राजनीति का परिणाम है, जबकि राहुल गांधी ने संसद में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया.
NCERT किताब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, केंद्र को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी बनाने का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी किताब विवाद मामले में बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक सप्ताह के भीतर डोमेन एक्सपर्ट कमेटी गठित करने का आदेश दिया है, जो इस मुद्दे से जुड़े पहलुओं की समीक्षा करेगी.
अब गैस की टेंशन खत्म! LPG की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, 'एनर्जी सुपरपावर' का मिला धमाका ऑफर
भारत में इस समय सबसे बड़ी टेंशन गैस की कमी है. LPG की कमी के कारण हर तरफ नुकसान हो रहा है, ऐसे में भारत की मदद के लिए एक देश ने हाथ बढ़ाया है. उसने भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ा प्रस्ताव दिया है.
तड़पते मरीजों की आखिरी उम्मीद पूरी! SC ने इच्छामृत्यु पर दी हरी झंडी, जानें पूरा लीगल स्टेटस
भारत में इच्छामृत्यु का दरवाजा थोड़ा-सा खुला है, लेकिन सिर्फ निष्क्रिय रूप में. अगर कोई व्यक्ति लाइलाज बीमारी या स्थायी कोमा में फंसा हो, तो सुप्रीम कोर्ट ने लिविंग विल के जरिए सपोर्ट हटाने की अनुमति दे दी है. मगर देकर मौत देना आज भी पूरी तरह अवैध है.
सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी, 13 साल कोमा में रहे शख्स को मिलेगी गरिमापूर्ण मौत
सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु के एक ऐतिहासिक केस में बड़ा फैसला सुनाया है. जस्टिस पारदीवाला की बेंच ने गरिमापूर्ण मौत के अधिकार को मजबूती दी और लाइफ सपोर्ट हटाने के साफ नियम बनाए. जिसमें क्लिनिकल असिस्टेड न्यूट्रिशन को भी अब मेडिकल ट्रीटमेंट माना गया है.